Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

गणतंत्र दिवस पर वीर अमर शहीदों को किया गया नमन, ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी गई सलामी

Spread the love

 

ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव व बीडीओ कुलदीप कुमार ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नाथनगर, संतकबीरनगर

नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव तथा खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने ब्लाक कर्मियों के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय और वीरों की जय के नारों से परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित कर्मियों को संविधान और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात मिठाई वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन उन महापुरुषों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाने और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन ही सच्चा विकास है। उन्होंने जनपदवासियों, प्रदेशवासियों, ब्लाक कर्मियों, प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। भारत का संविधान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समानता का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही उन्होंने ब्लाक कर्मियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस मौके पर एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, ब्लाक अकाउंटेंट दीपक सिंह, एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, ब्लाक टीए संजय पांडेय, नाथनगर सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष उदयराज यादव, सचिव विश्राम यादव, धर्मेंद्र यादव, शिवेंद्र कुमार, लोकलालचंद्र दुसाध, अनिल, सुमन, राजेश पासवान, रामसिंह यादव, ओमबीर यादव, दिलीप गौड़, सोहन वर्मा, जयंत, जितेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon