
संत कबीर नगर । न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी के न्यायालय से परिवाद के रूप में दर्ज पति-पत्नी का परिवारिक विवाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता के अंदर आई पत्रावली रिंकू बनाम राकेश में मध्यस्थ अरुण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट की प्रेरणा से पक्षकारों के समझ-बूझ से पति-पत्नी साथ-साथ रहने का संकल्प लिए और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र नाथ गोस्वामी जी के समक्ष एक दूसरे को माल्यार्पण करके साथ गए।
उपस्थित अधिवक्ता राम कृष्ण यादव सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी। दोनों पक्षो को मध्यस्थता केंद्र में बुलाया गया तथा मीडिएटर अरुण कुमार श्रीवास्तव के कॉन्सलिंग एवं न्यायिक अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी के प्रयास से दोनों के बीच मतभेद समाप्त हुआ तथा दोनों एक साथ रहने को राजी हुए।
उल्लेखनीय है कि जिला न्यायालय परिसर के ए0डी0आर0 भवन में सुलह-समझौता केंद्र का संचालन होता है, जिसमें कोई भी पारिवारिक विवाद, वैवाहिक विवाद आदि संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलह समझौता कराया जाता है। इसके लिए पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होता है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।