अमरेश चौधरी और लालबहादुर चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया सहभाग, सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

बेलहर,संतकबीरनगर।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को बेलहर क्षेत्र में भव्य पग यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान और युवा समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अमरेश कुमार चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुई।
वार्ड संख्या 8 के मुंडेरी चौराहे से प्रारंभ हुई यात्रा ने भिटवा, पिपरा बोरिंग, बभनी लंगड़ा बार, मैनहवा, दुल्हीपार, भरवलिया बाबू, खटियवा, लोहरौली बाजार मार्ग होते हुए नंदौर से मेहदावल तहसील तक का सफर तय किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान, अमरेश कुमार चौधरी, शिव प्रसाद, इंदजीत, गोपाल चंद, राजाराम त्यागी, ग्राम प्रधान कल्पूराम, रणजीत पांडेय, दीपू और डीके बन्टा सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पग यात्रा का उद्देश्य सरदार पटेल के एकता, साहस और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश