
महराजगंज।जनपद महराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम भेड़िहारी टोला गोसाईपुर का चौकीदार कपिलदेव पुत्र रामप्रसाद निवासी मिश्रौलिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र करीब 46 वर्ष को करीब एक सप्ताह से बीमारी (पीलिया) से ग्रसित होने के कारण उपचार हेतु परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु ले जाने पर वहाँ से रेफर कर दिया गया था । परिजनों द्वारा केएमसी महराजगंज ले जाते समय रास्ते मे ही उनकी मृत्यु हो गयी । जिनकी मृत शरीर परिजनों द्वारा वापस घर लाकर सूचना दिए । इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर परिजन को सांत्वना दिया गया। तथा हर सम्भव सहायता हेतु आश्वासन दिया गया । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

उक्त चौकीदार के अंतिम संस्कार में उनकी अर्थी को चौकी प्रभारी बहुआर उ0नि0 भूपेंद्र प्रताप सिंह, का0 अंकित यादव, का0 मनीष यादव व का0 प्रखर कुशवाहा कन्धा देते हुए उनकी अंतिम विदाई में शामिल रहे।जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा की जा रही है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश