खड्डा , कुशीनगर। खड्डा उपनगर के चीनी मिल परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता खड्डा के पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र की अगुवाई में भाजपाइयों ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का पूजन अर्चन कर रूद्राभिषेक कर सर्वसमाज के कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में लगाये गये टीवी स्क्रीन के माध्यम से काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरोद्धार कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोगों को दिखाया गया। डा.निलेश मिश्र ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर को तंग गलियों से मुक्त करा कारिडोर बनवाकर पीएम मोदी व सीएम योगी ने इतिहास रचा है। कहा कि आज ‘मोदी हैं- तो मुमकिन है’ का नारा चरितार्थ हुआ है। इस दौरान भाजपा खड्डा मंडल के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, भोला यादव, अवधेश दूबे, रितेश पाण्डेय, सुमंत पाण्डेय, दीनेश श्रीवास्तव, सभासद अनील गुप्ता, गोविंद सिंह, अभिषेक उपाध्याय, दीनेश सिंह, इम्तियाज, अविनाश कुमार, अनुराग तिवारी, नीतेश गुप्ता, निखिलेश विश्वकर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरोद्धार कार्य के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किये जाने के मौके पर खड्डा उपनगर के शिवालय में भाजपाइयों ने रूद्राभिषेक कर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात टीवी स्क्रीन लगाकर काशी विश्वनाथ मंदिर के पीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश