धान क्रय केंद्र चालू करवाने की लगाई गुहार
सुजौली, बहराइच।मोतीपुर तहसील अंतर्गत थाना सुजौली में स्थित चफरिया में सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र स्थित है जो कि काफी समय से बंद चल रहा है इसके लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिलाधिकारी बहराइच से धान क्रय केंद्र खुलवाने की गुहार लगाई है।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई क्षेत्र के गुणवंत चीमा ने खत के माध्यम से जिलाधिकारी बहराइच को धान क्रय केंद्र पर सरकारी कांटा लगाने हेतु गुहार लगाई है स्थानीय किसानों के द्वारा भी लगातार सरकारी काँटा लगाए जाने की मांग की जा रही है धान क्रय केंद्र ना होने के कारण किसानों को काफी क्षति हो रही है कम दामों में अपनी फसल को बेचना पड़ रहा है भाकियू टिकैत के द्वारा इससे पहले भी जिलाधिकारी बहराइच को मिलकर खत सौंपा जा चुका है इस दौरान गुरुवंत चीमा ,मलकीत सिंह ,गुरु प्रताप सिंह, बलदेव सिंह ,हरपाल सिंह ,हरजिंदर सिंह बलजीत सिंह मौजूद रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।