जिला विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डोंगल को शीघ्र सक्रिय करने का दिया आश्वासन
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
। जिले के विकास खंड नाथनगर के तमाम ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी को लिखित शिकायती पत्र देते हुए एक्सपायर डोंगल को शीघ्र सक्रिय करने की मांग किया है। जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी को दिए गए शिकायती पत्र में नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर, भगवानपुर पूर्वी, गालिमपुर, लखनोहर, सांखी, भिनखिनी खुर्द, सुक्खीपुर के प्रधान सुमन प्रतिभा, संजू ,सुभद्रा, रमेश पासवान विजय शंकर राय,समेत तमाम प्रधानों ने लिखा है की हम प्रधानों का डोंगल गत एक माह से एक्सपायर हो गया है जिसे अभी तक सक्रिय नहीं किया गया है। डोंगल सक्रिय न होने से के चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने प्रभारी एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा को तलब करते हुए इस कार्य के लिए दोषी ठहराया और प्रधानों को एक्सपायर डोंगल को शीघ्र सक्रिय कराने का आश्वासन दिया है।



More Stories
थाना धनघटा में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय का भव्य उद्घाटन, एसपी संदीप कुमार मीना ने किया लोकार्पण
दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ भव्य आयोजन।
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण।