रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
महुली , संत कबीर नगर । महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलान निवासी आईटीबीपी के जवान की बस्ती क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

बिडहर घाट पर बुधवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संगीन के साए में दिन में 11:00 बजे के लगभग बिडहर घाट पर संपन्न हुआ 11 वर्ष बेटे शशांक ने पिता को मुख्य अग्नि दी ।

इस दौरान माहौल काफी गमगीन रहा अंतिम संस्कार में आइटीबीपी प्रयागराज के जवान ने उन्हें अंतिम संस्कार के पूर्व बिडहर घाट पर सशस्त्र सलामी दी।

इस अवसर पर आइटीबीपी बटालियन 18 प्रयागराज के एस आई धीरेंद्र सिंह ,हवलदार धुले घोष ,मनीष पांडे ,कांस्टेबल संदीप मस्तवाल, विकास कुमार, अरुण कुमार ,मंटू कुमार ,अभिमन्यु कुमार ,मोहम्मद निहाल ,आलम ,अवनीश कुमार ,ईश्वर सिंह , महुली थाना के नायब दरोगा सोमनाथ मिश्रा ,अरविंद यादव ,सुनील सिंह ,आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।