रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
नाथनगर,संतकबीरनगर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनोहर में महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।”नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है.” “हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास होता है.” “सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है.” “महिलाएं किसी से कम नहीं, वे अपने बलबूते इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं.”
उस समय ग्राम प्रधान रमेश पासवान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्य में सभी को सहयोग करना होगा। ग्रामीणो से गांव में चल रहे समुह की जानकारी लिया और बताया कि महिलाओं को आरक्षण के हिसाब से हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिला देश की भविष्य हैं उन्हें घर के चुल्हा चाकि से लेकर संविधान के हर पहलू का ज्ञान होना चाहिए तभी महिला दिवस का सही मायने होगा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश पासवान , चन्द्ररेखा, शान्ति देवी , धर्मा देवी,चानमती,सलमा खातून , कविता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
More Stories
एसपी ने रात में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।