संत कबीर नगर – जिले के नगर पंचायत बाघ नगर उर्फ़ बखिरा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय से पहले ही बंद हो जाता है ।जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज काफी परेशान होकर लौट जाते हैं । जबकि इस समय अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुनिश्चित है । ऐसे में जिम्मेदारों के घोर लापरवाही के कारण अस्पताल दिन में कभी 2:00 बजे तो कभी 3:00 बजे ही बंद हो जाता है, जिससे इलाज कराने आए लोग निराश होकर लौट जाते हैं। लेवर रूम में स्टाफ नर्स प्रतिभा शुक्ला उपस्थित रहीं ।
इस संबंध में सीएमओ संत कबीर नगर रामानुज कनौजिया से सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि निर्धारित समय से पहले यदि अस्पताल बंद करके डॉक्टर चले गए हैं तो उनसे इसका स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा नियमानुसार और भी कार्रवाई की जाएगी ।
समय से पहले बंद हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखिरा, मरिज हल्कान !



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
साहित्य उपवन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 100 से अधिक साहित्यकार जुटे
संत सौरभ : युग चेतना के स्वर’ के लेखक डॉ. परमानन्द पाण्डेय, विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 74वें दिन 74वीं पुस्तक का कवर लोकार्पित