बस्ती।विकासखंड कप्तानगंज में तैनात सचिव प्रियंका यादव नियमित ब्लॉक मुख्यालय पर नही पहुंच रही हैं। एवं क्षेत्र के लोगों के समस्याओं को उनके द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। सरकार आम जनमानस की सुविधा के लिए तरह-तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है । लेकिन ब्लॉक मुख्यालय पर बैठे सचिव की घोर लापरवाही से लोग त्रस्त हो चुके हैं। जिससे जरूरतमंद लोग ब्लॉक का चक्कर लगा-लगा कर वापस चले जाते हैं । ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपने ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना चाहिए । जिससे इसका लाभ जनता को मिल सके, लेकिन सचिव की घोर लापरवाही की वजह से सरकार की योजनाओं से लोग कोसों दूर है। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि सचिव प्रियंका यादव समय से ब्लॉक पर नहीं आती है और फोन करने पर भी उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाता है। ऐसी दशा में लोगों को जन्म प्रमाण पत्र के साथ अन्य जरूरी कार्यों को कराने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । सचिव प्रियंका यादव को अपनी लापरवाही को लेकर भी नहीं लगता योगी सरकार से डर। उनके द्वारा लगातार सरकार की मंशा पर फेरा जा रहा पानी ।
विकासखंड कप्तानगंज में तैनात सचिव प्रियंका यादव के कारनामे से लोग त्रस्त



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश