संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में शासन की मंशा के अनुरूप आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद के समस्त गो-आश्रय स्थलों में गो-पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर सभी गोशालाओं मैं गो-माता को पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया तथा गो-पूजन के उपरांत गोवंशों को गुड़, चना व केला आदि खिलाया गया। उपस्थित लोगों एवं ग्रामवासियों को गोवंश की महत्ता के बारे मेंजागरूक किया गया।प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 सुजीत कुमार सिंह द्वारा वृहद गो-संरक्षण केंद्र जिगिना पर उपस्थित होकर गौपूजन का कार्य किया गया।इसी प्रकार जनपद के अन्य गो-आश्रय स्थलों धनखिरिया, कोल्हुआ, कांजी हाउस दुधारा, सिंहोरवा, कट्या, मझौरा सहित समस्त गो-आश्रय स्थलों पर शासन के मंशानुरूप कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद के समस्त गोशालाओं में आयोजित किए गए गो-पूजन के कार्यक्रम।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति