संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना से संबंधित जिला स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहें।जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को शादी अनुदान का लाभ देने हेतु प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लम्बित आवेदन पत्रों का शीघ्र सत्यापन कराते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि शादी अनुदान हेतु आय सीमा बढ़ाकर 1 लाख वार्षिक कर दी गयी है। जिलाधिकारी द्वारा इसका प्रचार प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर प्रतिनिधि मा० विधायक सदर मुरलीधर जायसवाल, प्रतिनिधि मा० सदस्य विधान परिषद अम्बरीश कुमार राय,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र उपस्थित रहे।
डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।