रिपोर्ट जावेद अहमद
सेमरियावा दुधारा। शनिवार को खलीलाबाद नायब तहसीलदार सेमरियावा राजेश मिश्रा व थानाध्यक्ष दुधारा जयप्रकाश दुबे ने थाना दिवस में संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। दुधारा थाने पर आयोजित थाना समाधान में सुनवाई करते हुए दोनों अधिकारियों ने कहा की थाने पर आने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर ही निस्तारित किया जाए। नायब तहसीलदार खलीलाबाद राजेश मिश्रा ने भूमि विवाद के मामलों के निस्तारण कराने के लिए टीम बनाकर मौके पर रवाना की। दुधारा थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय सीमा के अंदर निस्तारित करे। संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करें। दुधारा थाने पर मात्र सात फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जबकि मौके पर एक शिकायत का निस्तारण हो सका। सभी मामले राजस्व विभाग के थे। थाना समाधान दिवस के मौके पर सभी हल्का लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश