संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए खलीलाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम गिरधरपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक में स्वयं नाव में बैठकर स्थिति का जायजा लेते हुए बाढ़ की स्थिति को देखा और महसूस किया। उन्होंने बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।अधिकारीद्वय द्वारा भ्रमण के दौरान बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात करते हुए तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत बांध की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।निरीक्षण/भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
डीएम व एसपी द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए संवेदनशील स्थलों का किया गया निरीक्षण, बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए हुए संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना