Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

नागराज ने युवक को डंसा और शख्स ने नागराज को काटा.. इंसान जिंदा है लेकिन नागराज चल बसे !

Oplus_0

Spread the love

Man Bites Snake , snake bite man : बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी अजीब घटना सामने आई है। यहां एक सांप ने जब एक युवक को डसा तो इसके बाद उस युवक ने बदले में सांप को भी काट लिया। हैरानी की बात है कि, इस घटना में सांप की मौत हो चुकी है और युवक जिंदा है व पूरी तरह से स्वस्थ है। यह घटना अब वहां इलाके के साथ-साथ पूरे देश में मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस घटना को लेकर आश्चर्य जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि, सांप कम जहरीला होगा, जिससे युवक की जान बच गई। लेकिन उसके काटने के चलते सांप की जान चली गई। इस घटना में युवक की जान भी जा सकती थी।

युवक का नाम है संतोष लोहार

बताया जाता है कि, युवक का नाम संतोष लोहार है। संतोष एक मजदूर है और उसके साथ सांप के डसने की घटना तब हुई जब वह नवादा के रजौली क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाने का काम करने के बाद अपने अन्य साथी मजदूरों के साथ रेलवे के बेस कैंप में सो रहा था। सोते वक्त ही सांप ने उस पर हमला किया। इस दौरान सांप ने उसे दो बार काटा। जिसके बाद संतोष ने भी पलटकर सांप को काटने में देर नहीं लगाई। उसने इस अंधविश्वास के साथ सांप को काटा कि इससे जहर बेअसर हो जाता है। सांप ने संतोष को दो बार काटा था। जिसके बदले में उसने सांप को 3 बार अपने दांतों से काटा। इसके बाद सांप की मौत हो गई। यानि एक सांप को इंसान को डसना बहुत भारी पड़ गया।

संतोष लोहार को ले जाया गया था अस्पताल

सांप के काटने के बाद संतोष लोहार को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया था। रेलवे के अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ इलाज के बाद वह ठीक हो गया। बताया जाता है कि, युवक को एक दिन में ही छुट्टी दे दी गई। इस दौरान संतोष ने घटना को लेकर पूरी जानकारी भी दी है। संतोष ने बताया है कि उसके गांव में ऐसा कहा जाता है कि अगर सांप ने आपको एक बार काटा है तो आप उसको दो बार काट लो। अगर दो बार काटा है तो उसे तीन बार काट लो। इससे आपको सांप का विष नहीं लगेगा। सांप मर जाएगा।

दरअसल, संतोष लोहार ने बताया कि, सांप ने जैसे ही मुझे काटा। मैंने बिना डरे सरिये से फौरन उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद सिस्टम से उसका सिर हाथ से पकड़ा। दूसरे हाथ से उसकी पूछ पकड़ी। इसके बाद मैंने उसे काट लिया। उसने मुझे दो बार काटा था। इसलिए मैंने उसे तीन बार काटा।

मालूम रहे कि, इससे पहले, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से लगभग दो महीनों में पांच बार एक सांप के काटने से बच गया। सांप ने उसे 2 जून, 10 जून, 17 जून और जुलाई में दो बार काटा। लेकिन युवक की जान नहीं गई। डॉक्टर समेत कई लोगों ने इस घटना पर आश्चर्य जताया था।

सांप के काटने के बाद क्या करें?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने कहा है कि सांप के काटने के बाद किसी तरह तंत्र-मंत्र में नहीं पड़ना चाहिए। इससे पीड़ित की जान जा सकती है। सांप के काटने के तुरंत बाद जल्द से जल्द पीड़ित को अस्पताल की सहायता लेनी चाहिए। ऐसा करने से इंसान को मृत्यु से बचाया जा सकता है। काटने के 4 घंटे के अंदर ही एंटीवेनम का इंजेक्शन लगवा लें। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि, अगर सांप ने काट लिया है तो कोई भी तंग कपड़ा या आभूषण उतार दें। प्रभावित अंग को स्थिर रखें। ज़हर को चूसने की कोशिश न करें। पीड़ित को खाने या पीने के लिए कुछ भी न दें।

[horizontal_news]
Right Menu Icon