संतकबीरनगर। जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा व संचालन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, मेहदवाल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, हरिवक्स सिंह, मंटू राय, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, डायट प्राचार्य धीरेंद्र शुक्ला, प्रधानाचार्य सविहा मुमताज, निशा यादव, राम नारायण शुक्ला, राकेश चौधरी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, हरिनंदन यादव ने छात्र छात्राओं को नकद पुरस्कार, टेबलेट, मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में प्रियांशु यादव, शिखा त्रिपाठी, चंद्रशेखर शुक्ला को प्रदेश के टॉपर लिस्ट में सम्मिलित होने पर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल स्तर से अमितेश कुमार, देवी नंद वैभव, अंशिका यादव, प्रवीन कुमार ,आर्यन, आर्यन मौर्य, आर्य त्रिपाठी, आंचल, आदित्य प्रताप सिंह व आलोक को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट स्तर पर हिमांशी, सत्यम, श्वेता शुक्ला, अमित, शगुफ्ता हमजा, रूबी, साक्षी ,अंशिका ओझा व श्रेया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सभी छात्राओं को लाइव दिखाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।