सुजौली थाना क्षेत्र में स्थित सातों गन्ना क्रय केंद्रों की तालाबंदी जारी

सुजौली, बहराइच।मोतीपुर तहसील अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में स्थित गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के द्वारा तालाबंदी की गई है जिसके चलते गन्ने की तौल भी पूरी तरीके से ठप है किसानों का कहना है पिछले डेढ़ साल से बजाज खंभार खेड़ा चीनी मिल के द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है जिसके चलते सुजौली थाना क्षेत्र के एक हजार से ज्यादा किसानों का भुगतान रुका हुआ है इसलिए किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों की तालाबंदी की हुई है काफी संख्या में किसानों के द्वारा चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन भी जारी है इस दौरान किसान चीनी मिल में बने डोंगे में भी कूद गए थे किसानों के मुताबिक चीनी मिल प्रशासन के द्वारा उनसे अभी तक कोई भी बात नहीं की गई है वहीं क्षेत्रीय किसानों का कहना है की गन्ना क्रय केंद्र बंद होने के चलते उन्होंने गन्ना अभी कटवाया नहीं है और जिन लोगों ने कटवा लिया उन्होंने कोल्हू व क्रेशर को बेच दिया है किसानों ने कहा गन्ने का भुगतान ना होने के कारण उन लोगों के ऊपर बैंकों से भी दबाव पड़ रहा है केसीसी का ब्याज बढ़ता जा रहा है वहीं भाकियू ‘टिकैत’ के बैनर तले किसानों का खंभारखेड़ा चीनी मिल पर लगातार तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश