संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं विधानसभा धनघटा में पुलिस फोर्स को ठहरने/रुकने के दृष्टिगत ताराचंद महाविद्यालय मिठना सिठना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी धनघटा को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में फोर्स के रुकने के लिए पानी, विद्युत, शौचालय एवं साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए जिसे चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकार धनघटा, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक धनघटा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
डीएम व एसपी द्वारा विधानसभा धनघटा में पुलिस फोर्स के ठहरने के दृष्टिगत ताराचंद महाविद्यालय मिठना सिठना का किया गया स्थलीय निरीक्षण।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश