संत कबीर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र हीरालाल इंटर कॉलेज एवं प्रहलाद राय इंटर कॉलेज में बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टूटी हुई दीवारों और छत को दुरुस्त करते हुए सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं जैसे- बिजली, पानी, रैंप एवं साफ सफाई व्यवस्था आदि को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। अधिकारीद्वय द्वारा सभी बूथों का निरीक्षण कर समस्त आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।
डीएम व एसपी द्वारा मतदान बूथों का किया गया स्थलीय निरीक्षण।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश