संत कबीर नगर । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मार्च 2024 के तैयारियों के दृष्टिगत उपभोक्ता फोरम के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं जिला प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह के बीच बैठक आहूत हुई। बैठक में उपभोक्ता फोरम के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पक्षकारों को नोटिस तामिला कराई जा रही है एवं फोरम से संबंधित समस्त मामले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च 2024 को लगाए जाएंगे। पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हुए मामले में किसी प्रकार की कोई कोर्ट फीस नही है।
उपभोक्ता फोरम में भी आयोजित होगी लोक अदालत-सुरेंद्र कुमार सिंह।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना