संत कबीर नगर (बघौली)- स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनवाए गए सामुदायिक शौचायलयों का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं लेकिन कागजों में सब ठीक-ठाक दिखाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनपद संत कबीर नगर के विकास खंड बघौली अंतर्गत आने वाले कदाचित सामुदायिक शौचालयों को छोड़ अधिकतर सामुदायिक शौचालयों मे बिजली कनेक्शन न होने से शौचालियों की दशा काफी दयनीय बनी हुई है । बताते चले कि ग्राम पंचायतों को अपने स्तर से कनेक्शन कराना है तथा ग्राम पंचायत के खाते से ही बिल का भुगतान होना है । हालांकि शासन-प्रशासन के दबाव में प्रधानों व सचिवों द्वारा ग्राम पंचायतों में शौचालय तो बनवा दिए गए लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं लिया गया ।जिससे बिजली, पानी का प्रबंध न होने की वजह से शौचायलयों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं कई ग्राम पंचायतों में बिजली का कनेक्शन लेने की जगह कटिया लगाकर काम चलाया जा रहा है ।
बिजली कनेक्शन न होने से अधर में लटके सामुदायिक शौचालय



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।