संत कबीर नगर । अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खण्डों/नगरीय क्षेत्रों के प्रमुख राम मन्दिरों/हनुमान मन्दिरो/शिव मंदिरों/दुर्गा मंदिरों/बाल्मीकी मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विशाल जनसमूह द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। इसी क्रम में सांसद इं0 प्रवीण निषाद व जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं जनप्रतिनिधिगण व भक्तगणों द्वारा सर्व मंगला समयमाता मंदिर खलीलाबाद पर पहुंचकर माता समयमाता की पूजा अर्चना किया गया तथा सांसद व जिलाधिकारी द्वारा मां समयमाता से जनपद की मंगलकामना करते हुये भजन कीर्तन मे शामिल हुये ।
सांसद व जिलाधिकारी द्वारा मां समयमाता मंदिर में किया गया पूजा अर्चना।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश