संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से थाना बखिरा तथा अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह द्वारा थाना दुधारा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया ।जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके ।इस अवसर पर तहसीलदार सदर जनार्दन सहित राजस्व/पुलिस अधिकारी एवं फरियादी आदि उपस्थित रहे।
डीएम व एसपी द्वारा थाना बखिरा तथा एएसपी द्वारा थाना दुधारा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश