Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

बीजेपी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव जीतने के दिया मंत्र

Spread the love

साफ संदेश
महराजगंज।भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने आज पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जितने की तैयारी का मंत्र दिया.जिलाध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा की हर हाल में बूथ जितना है । हम बूथ जीत जाएंगे तो चुनाव जीत जाएंगे।सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अभी से गांव-गांव बूथ बूथ पर लग जाएं। लोकसभा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय दौरा करते हुए जनसंपर्क किया और कार्यकर्ताओं को लोकसभा जीतने का मंत्र दिए। उन्होंने गांव गांव पहुंच रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा की खूबियों को बताते हुए हर भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि को इससे जुड़ने की नसीहत दी। उन्होंने नमो ऐप को लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान को विस्तार से बताया। जनपद में 2.50 लाख लीगो को नमो एप्प से जोड़ने का लक्ष्य है।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का नौ साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है।उन्होंने भाजपा सरकारों के सुशासन के साथ गैर भाजपा सरकारों के समय कुशासन को भी जनता के बीच ले जाने को कहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि ऐसे में भाजपा के हर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की सफलता के लिए अपना योगदान देने की जरूरत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों का पदाधिकारी कार्यकर्ता ऑन लाईन पंजीकरण कराए ।इस योजना में लाभार्थियों को ट्रेनिंग और रोजगार हेतु 15000 का किट केंद्र की मिडी सरकार देगी।जिले के लोक सभा प्रभारी राम जियावन मौर्य ने पिछले विधानसभा चुनाव का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की बात सामने आई।इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि मतदान के समय सतर्क रहने और शिकायत करने से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,विधायक ऋषि त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, परदेशी रविदास, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, राकेश मधेशिया,चैयरमैन गिरिजेश जायसवाल,उमेश जायसवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री खुर्शीद अंसारी ,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, दुर्गा अग्रहरी, संतोष सिंह, बच्चू लाल चौरसिया, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल,संजय वर्मा, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल,सरोज पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अबगड गुप्ता,मंडल अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, भोला मल्ल, डब्बू सिंह, गुलाब चौरसिया,रूपेश शर्मा,राहुलदेव पांडेय,दीपक चौधरी,गौतम चौधरी, राजेश यादव, विनोद प्रजापति, अशोक पटेल,रणधीर सिंह, नन्हे सिंह, गोविंद जायसवाल, दिनेश जायसवाल अभिषेक मिश्र, राधा रमन शुक्ल, राधेश्याम कन्नौज्जिया सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon