संसू मिहीपुरवा(बहराइच)-मोतीपुर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ी अवैध खनन की बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्राली | मुखबिर की सूचना पर मोतीपुर पुलिस व राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने हसुलिया वन बैरियर की तरफ से आ रही अवैध खनन की बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रालीयों को मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिहींपुरवा बिछिया मार्ग पर पकड़ा गया | पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली नंबर UP-40 AP- 9374 तथा UP-40 AL-9953 को मोतीपुर पुलिस मोतीपुर थाने ले आई | मोतीपुर थानाध्यक्ष ब्रिजानन्द सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की है | सूत्रों की माने तो जिम्मेदारों के नाक के नीचे पूरे तहसील क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन का काला कारोबार होता है | लेकिन चमकते सिक्कों की खनक के आगे अवैध खनन पर जिम्मेदारों की नजर ही नहीं पड़ती |
अवैध खनन की बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रालिया बरामद



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश