संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में जेंडर अभियान की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा जेंडर अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना के अनुसार विभाग अभियान संचालित कराएंगे। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने जेंडर अभियान के अंतर्गत अपने विचार विमर्श व्यक्त किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी द्वारा पोस्को एक्ट एवं भु्रण जांच पर विस्तृत जानकारी दी और सभी विभागों में आंतरिक प्रतिवाद समिति गठन करने का सुझाव दिया, जिसमें आंतरिक परिवार समिति की अध्यक्ष महिला को ही बनाया जाना है। अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में दैनिक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जेंडर अभियान की शपथ दिलाते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि जेंडर अभियान के सफल सुचारू क्रियान्वयन हेतु कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में जेंडर अभियान बैठक विकास भवन में आयोजित की गई।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।