संत कबीर नगर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रोल प्रेक्षक/ आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह द्वारा तहसील खलीलाबाद स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र (बी0आर0सी0) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 313-खलीलाबाद तथा 312-मेहदावल की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर उपस्थित रहे। मण्डायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन से विशेष अभियान अंतर्गत प्राप्त फार्म की प्रगति जानी। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा जेंडर रेशियो में 07 अंक की प्रगति तथा जनपद के जेंडर रेशियो में सुधार होने से मण्डलायुक्त को अवगत कराया। मण्डलायुक्त द्वारा 313-विधानसभा खलीलाबाद अंतर्गत बूथ संख्या 476 के फॉर्म-06 की तथा बूथ संख्या-477 के फॉर्म-07 की जांच की गई। तहसील खलीलाबाद द्वारा विशेष अभियान अंतर्गत प्राप्त फार्मों की फीडिंग तथा निस्तारण पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर द्वारा निरीक्षण के दौरान समस्त कार्यों को ससमय पूर्ण कराए जाने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी, राजस्व निरीक्षक निर्वाचन राम अज़ोर, धीरेंद्र श्रीवास्तव, वीआरसी ऑपरेटर मनीष विश्वकर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त द्वारा तहसील खलीलाबाद स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र (बी0आर0सी0) का किया गया निरीक्षण।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश