साफ संदेश
निचलौल/महराजगंज(समीर सिद्दीकी)जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमिंद्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के कुशाल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह की मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में निचलौल में स्थित विधि संस्थान मनु लॉ कॉलेज में एंटी रोमियो की टीम ने महिलाओं के प्रति मिशन शक्ति,शक्ति दीदी,साइबर अपराध महिला सशक्तिकरण,एवं बाल विवाह के संबंध में विधि के छात्र एवं छ्त्राओं को जागरूक करते हुए संबंधित हेल्प लाइन नंबर 1076 एवं 1090के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस क्रम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में गांव गांव स्कूल और कॉलेजों पार्क स्थलों पर जाकर एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।जिससे बालिकाएं निडर निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।बाल विवाह और गलत कार्यों का विरोध करें।इस जागरूकता अभियान में हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार महिला कांस्टेबल रेनू यादव,महिला कांस्टेबल गुड्डी यादव सहित कॉलेज प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
मनु लॉ कॉलेज में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।