संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विगत 02 दिसंबर 2023 को कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्यों के चयन के संबंध में विशेष बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत निम्न कार्यों के कराये जाने की सहमति प्रदान की गयी है, जिसमे बखिरा में टूरिस्ट फैसिलेशन सेन्टर जिसमें पार्किंग, टायलेट, इन्फार्मेशन सेन्टर आदि सम्मिलित हो, यह कार्य ग्रामीण क्षेत्र हेतु उपलब्ध बजट रू0 80.00 लाख से पूर्ण किया जायेगा। जिलाधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम का निर्माण कार्य रू0 5.00 लाख शहरी क्षेत्र हेतु उपलब्ध बजट से कराया जाएगा। जनपद संत कबीर नगर के जिला स्टेडियम में ओपेन जिम का निर्माण कार्य रू0 5.00 लाख शहरी क्षेत्र हेतु उपलब्ध बजट से कराया जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु डायट संत कबीर नगर में शिक्षण कक्ष का निर्माण। रू0 10.00 लाख शहरी क्षेत्र हेतु उपलब्ध बजट से कराया जाएगा।बैठक में उपरोक्त सभी कार्यों को जिलाधिकारी की अनुमति से क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कराये जाने हेतु कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग-प्रान्तीय खण्ड, संत कबीर नगर को नामित किए जाने हेतु सहर्ष प्रस्तावित किया गया।
डीएम की अध्यक्षता में क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्यों के चयन के संबंध में विशेष बैठक हुई आयोजित।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना