रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर । जिले में नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के काली जगदीशपुर में श्री रुद्र महायज्ञ 27 दिसम्बर दिन बुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी! इस आयोजित महायज्ञ में प्रतिदिन श्रीराम लीला दोपहर ग्यारह बजे से दो बजे तक, दोपहर दो बजे से सायंकाल पांच बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन परम पूज्य पंडित टुनटुन मिश्रा “हलचल बाबा” के मुखारविंद से किया जाएगा! इसके साथ ही श्री रासलीला रात्रि आठ बजे से रात्रि बारह बजे तक होगी! इस महायज्ञ की पूर्णाहुति ,हवन एवं भंडारा चार जनवरी 2024 दिन गुरुवार को होगा! इस आयोजित कार्यक्रम के बारे में कार्यक्रम संयोजक श्री राजाराम दास महाराज, यज्ञाचार्य पं०प्रेम सागर पांडेय उर्फ कश्यप तथा कार्यक्रम संचालक नागेंद्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दी है!



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश