रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर। पारदर्शिता ,सहभागिता एवंं जवाबदेही के अनुपालन में विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत काजी रूस्तमपुर ,कटहा भिटहा,खैरा,खरचा,केवसहिया,में सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया । जहां पर सोशल ऑडिट टीम द्वारा दो दिनों तक गांव में हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया तत्पश्चात आज तीसरे दिन ग्रामीणों के साथ खुली बैठक कर सोशल ऑडिट टीम द्वारा ग्रामीणों के समक्ष एमआईएस रिपोर्ट को पढ़कर सुनाते हुए पीएम आवास एवं मनरेगा के तहत गांव में हुए विकास कार्यों का क्रमानुसार ऑडिट किया गया। तथा टीम कोऑर्डिनेटर कालिंदी यादव द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्यों को बताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सचिव संतोष कुमार मिश्र प्रधान प्रतिनिधि -कल्पनाथ यादव ,ग्राम प्रधान -फातिमा खातून , एवं टीम सदस्यों सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।