समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
महराजगंज जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत आदर्श पुलिस चौकी बहुआर प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने रविवार को अपने पुलिस जवानों के साथ पुलिस चौकी परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कराई स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ के निर्देश में तथा क्षेत्राधिकार निचलौल अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।चौकी प्रभारी के देखरेख में चौकी परिसर में विभिन्न प्रकार के फूल के पौधे भी रोपे गए पुलिस चौकी के जवानों को रखरखाव का निर्देश भी दिया गया चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि आज चौकी के जवानों द्वारा चौकी में झाड़ू लगाकर साफ सफाई कराई गई। साफ सफाई के क्रम में जवानों द्वारा निरंतरण जारी रहेगा ताकि आदर्श पुलिस चौकी महराजगंज जिले में आकर्षण का केंद्र बनी रहे। इस साफ सफाई अभियान में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल, प्रमोद शाह, सुशील सिंह, रणधीर राव, अंकित यादव, सहित आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश