संत कबीर नगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 दिसम्बर 2023 के तैयारियों के बावत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मा जज/पीठासीन अधिकारी विश्वनाथ ने नोडल अधिकारी लोक अदालत जैनुद्दीन अंसारी एवं प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह के साथ बैठक आहुत किया। मा जज/पाठासीन अधिकारी विश्वनाथ द्वारा बताया गया कि मोटर दुर्घटना वादों के ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकतें हैं उनको चिन्हित करके आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक निस्तारण हेतु पक्षकारों को 09 दिसम्बर 2023 को उपस्थित होने के बाबत नोटिस तामिला कराई जा रही है। नोडल अधिकारी लोक अदालत जैनुद्दीन अंसारी ने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण समाधान का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना विवादों के अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।
मोटर दुर्घटना के वादों का लोक अदालत में कराएं निस्तारण- जज/पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।