संत कबीर नगर । राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना, संविधान का सम्मान एवं उसे अंगीकृत करने की शपथ दिलाई गई।राष्ट्रीय संविधान दिवस पर अपर उप जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान की आत्मा बताते हुए कहा कि हमारे संविधान में देश के हर नागरिकों का मौलिक अधिकार, कर्तव्य और स्वतंत्रता का भाव उल्लिखित है, जिसका हम सभी को आदर एवं सम्मान के साथ निर्वहन करना चाहिए।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट डॉ0 सुनील कुमार, ईडीएम राकेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर उप जिलाधिकारी द्वारा दिलाई गयी शपथ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश