साफ़ संदेश
दिलीप कुमार भारती
कुशीनगर लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चलाये जा रहे वोटर चेतना महाभियान के तहत नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में डोर टू डोर अभियान चलाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़े जाने का अभियान चलाया गया। सूचना के मुताबिक नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने साहबगंज उत्तरी और दक्षिणी के अलावा गांधी नगर, कानू टोला, बंजारी घाट सहित अन्य क्षेत्रों में घर घर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़े जाने के लिए फॉर्म वितरित किये साथ ही सभी को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया। पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि बूथ मजबूत हो तो चुनाव में जीत सुनिश्चित हो जाती है इसलिए बूथ लेवल पर हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी से अधिक से अधिक संख्या में नए वोटरों को जोड़ने का काम करना चाहिए। अभियान के दौरान उन्होंने बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मे हुए अभूतपूर्व विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सभी को दी। कृषि से लेकर अंतरिक्ष और खेल से लेकर शिक्षा तक मे हुए परिवर्तन को उन्होंने मील का पत्थर बताते हर कहा कि आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है और अपने स्वर्णिम युग में है। इस दौरान उनके साथ लोकसभा विस्तारक कुशीनगर पवन पांडेय सेक्टर संयोजक राजेश तिवारी बूथ अध्यक्ष गण अशोक चौरशिया रंजीत गुप्ता सभासद प्रतिनिधि रामाश्रय गौतम सोनु शर्मा पवन जायसवाल सन्नी सिंह अजय साह पिंटू साह राजन मद्धेशिया विजय कौशिक रूपेश दबगर विकाश शर्मा मोनू जायसवाल कैलाश गुप्ता बबलू शर्मा गोविंद गुप्ता संतोष शर्मा श्याम अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी