संत कबीर नगर । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत भारत स्काउट गाइड संस्था संत कबीर नगर के द्वारा हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज से लोगों को मार्ग दुर्घटनाओं से जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया रैली को सहायक प्रादेशिक आयुक्त राकेश सैनी, जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार ओझा, उदय भानपटेल, अभिषेक कुमार सिंह मुकेश कुमार एवं रविंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला संगठन कमिश्नर रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में यातायात जागरूकता रैली हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मेहदावल चौराहे तक लोगों को हेलमेट पहनने के लिए, तीन लोगों को एक साथ बाइक पर न चलने के लिए के लिए नारे लगाते हुए सड़कों पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर विकास कुमार, शोएब अख्तर, प्रियांशु कुमार एवं पियूष उपाध्याय के द्वारा रैली का नेतृत्व किया गया। रैली में यातायात पुलिस इंस्पेक्टर एवं यातायात के पुलिस के द्वारा सहयोग किया गया।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत स्काउट गाइड संस्था द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश