मुन्ना अन्सारी
महराजगंज।जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरेंदा तहसील सभागार में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल जन समस्याएं की 129 मामले पेश आये, जिसमें 15 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रतापूर्वक और नियमानुसार निस्तारित किया जाय । उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत मामलों में गंभीरता दिखाते हुए मामलों को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ, एसडीएम फरेंदा रमेश कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, तहसीलदार राम अनुज त्रिपाठी ,सी0ओ0 अनुज सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण