संत कबीर नगर (बेलहर कला)- पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाता है । इसी क्रम एसपी द्वारा 30 मई 2023 को जिले के चार थाना प्रभारियों का भी स्थानांतरण किया गया । जिसके क्रम में एसपी ने इंस्पेक्टर राम आशीष यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें थाना बेलहर कला का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया । इंस्पेक्टर राम आशीष यादव ने थाना बेलहर कला का पदभार ग्रहण करते ही सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर एक दूसरे का परिचय जाना तथा क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त किए। मीडिया से मुखातिब होते हुए इंस्पेक्टर राम आशीष यादव ने कहा कि पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाना तथा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा शासन के मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस एवं पब्लिक के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर राम आशीष यादव 21 बार थाना प्रभारी रह चुके हैं तथा संत कबीर नगर के थाना बेलहर कला पर 22 वीं बार थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किए हैं।
इंस्पेक्टर राम आशीष यादव ने थाना बेलहर कला का संभाला कमान



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।