समीर सिद्दीकी (औरंगजेब) जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
महाराजगंज निचलौल जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तूभ द्वारा दिए गए निर्देशानुसार यातायात नियम के अनुसार कड़ाई के साथ पालन करने हेतु दिन बुधवार दोपहर में तेरह चार पूल पर बहूंआर चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।और दो पहिया वाहनों का गाड़ी की कागजात हेलमेट ओवरलोड आदि सामग्रियां उपलब्ध न होने पर गाड़ियों का चालान भी किया गया।और साथ ही साथ गाड़ी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया।और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग,सड़क पर गाड़ी धीरे चलाए।शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल भी न चलाएं आदि विभिन्न प्रकार की बातों का अनुसरण करने हेतु जागरूक किया गया।प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि गाड़ी चलाते समय सदैव यह ध्यान रखें सावधानी पूर्वक वाहन चलाए।क्युकी “सावधानी हटी दुर्घटना घटी”इसलिए यह भी ध्यान रखे की घर पर आपके घर वाले आपका इंतेज़ार कर रहे हैं।इसलिए गाड़ी हमेशा आप धीरे चलाएं।वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार,हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार आदि पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश