समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
महराजगंज। जनपद महराजगंज में 27 मई 2023 दिन शनिवार को मुख्य मंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामुहिक विवाह में पाँचों विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 28 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 203 जोड़े, सामान्य वर्ग के 01 जोड़े एवं अनुसूचित जाति के 214 जोड़े का विवाह सम्पन्न हुआ । इस तरह से विधानसभा सदर में 146, नौतनवा में 53 ,सिसवा में 117, फरेन्दा में 78 एवं पनियरा में 52 अर्थात् कुल – 446 जोड़ो की सामूहिक विवाह कराया गया। इस अवसर पर महालक्ष्मी लॉन चिउरहां रोड में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजय पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी वि० / रा०डा पंकज वर्मा, परियोजना निदेशक राकेश कुमार पाण्डेय,, अर्थ एवं संख्याधिकारीअजय श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल, जिला प्रोवेशन अधिकारी डी0पी0 त्रिपाठी,खण्ड विकास अधिकारीसदर ,घुघुली अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।