रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्र
संतकबीरनगर। नाथनगर विकासखंड के चोलखरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि तथा रिटायर्ड सैन्य कर्मी राम अनुज यादव ने अपने सेना के अनुभव का फायदा उठाते हुए आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे तिघरा,चोलखरी,अमेदवा एवं बसहिया गांव के दो दर्जन युवाओं को लेकर आग बुझाने भरपूर सहयोग रहा जिसका नतीजा यह रहा कि तमाम किसानों का लगभग सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल आग से बचाई जा सकी । अन्यथा नोक्ता एवं कठैचा गांव में लगी राम अनुज यादव का यह प्रयास आज भीषण अग्निकांड पर नियंत्रण होने के बाद चर्चा का विषय रहा । इस मामले में जानकारी देते हुए प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मैं अपने वाहन से अपने गांव जा रहा था तभी रास्ते में आग का विकराल रूप देखा। तत्काल अपने ड्राइवर को सेना की भर्ती देख रहे युवाओं को शीघ्र अति शीघ्र लेकर घटनास्थल पहुंचने को कहा तथा फोन से दर्जनों युवाओं को तत्काल बुलाया। साथ ही दो ट्रैक्टर की व्यवस्था कर आग के किनारे किनारे जोतने का प्रयास शुरू करवाया। युवाओं द्वारा डंडे की सहायता से आग को काबू में करने का प्रयास भी किया गया जिसका नतीजा यह रहा कि तमाशा देख रहे दर्जनों युवक भी आग बुझाने में सहयोग करने लगे। जिसका नतीजा सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल बचाई जा सकी नहीं तो यह छति और बढ़ सकती थी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश