गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने जड़ा ताला, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला ताला
बकाया भुगतान, बढ़ती लागत

सुजौली, बहराइच।मोतीपुर तहसील के थाना सुजौली क्षेत्र में गन्ना किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है गन्ना किसानों के पिछले एक साल से ज्यादा समय का भुगतान अभी तक बाकी है जिसको लेकर अभी कुछ दिनों पहले किसानों के द्वारा सुजौली थाना क्षेत्र में स्थित सात गन्ना क्रय केंद्रों की तौल बंद करवा दी गई थी इस दौरान खंभारखेड़ा चीनी मिल के आश्वासन के बाद किसानों का धरना प्रदर्शन बंद हुआ था चीनी मिल के द्वारा 30 नवंबर तक सभी तरीके का गन्ना भुगतान देने की बात कही गई थी इसके बावजूद भुगतान न मिलने के कारण आज बडखड़िया गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों के द्वारा सुबह 5 बजे ही ताला जड़ दिया गया किसानों ने आरोप लगाया के मिल प्रशासन अपने वादों से मुकर रहा है अगर पाँच तारीख तक भुगतान नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और गन्ने की तौल नहीं होने दी जाएगी इस दौरान गन्ना अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय ,नंदकिशोर वर्मा कांटा इंचार्ज व क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे और क्षेत्रीय किसान अजीत सिंह, जगदीश प्रसाद मौर्या ,इंद्रेश,बिंद्रा प्रसाद ,लक्ष्मी प्रसाद आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश