साफ संदेश कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में सर्विलांस सेल की टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए 83 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई,बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल क़ीमत लगभग 1700000/ रुपये (17 लाख रुपये) है। बरामद मोबाइल सेटों को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा आज पुलिस कार्यालय के सभागार में उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश