साफ संदेश
महाराजगंज।पत्रकार एकता संघ जिला इकाई महराजगंज के द्वारा सच तक न्यूज़ यूट्यूब चैनल के मनीष कश्यप की रिहाई के लिए राज्यपाल बिहार प्रदेश के नाम उपजिलाधिकारी निचलौल को सौंपा गया ज्ञापन।पत्रकार एकता संघ के जिला इकाई महराजगंज के जिलाध्यक्ष हेमन्त दूबे की अध्यक्षता में काफी संख्या में पत्रकारों ने पत्रकार एकता संघ कार्यालय निचलौल से तिराहा चौराहा होते हुए तहसील निचलौल तक पैदल स्लोगन लगी तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए पहुँचे जहाँ मनीष कश्यप की रिहाई से सम्बंधित ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन तहसीलदार ने लेते हुए इसे अग्रसारित करने का आश्वासन दिया।
जिसमें पत्रकार एकता संघ संरक्षक रूपेश वर्मा,रविन्द्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष हेमन्त दूबे, जिलाउपाध्यक्ष अश्वनी तिवारी, जिला सचिव दिनेश कुमार,जिला कोषाध्यक्ष समीर सिद्दीकी, जिला महामंत्री सगीर अहमद अंसारी,जिला मीडिया प्रभारी मुन्ना अंसारी,आशुतोष द्विवेदी, घनश्याम दूबे, आदर्श त्रिपाठी, देवेन्द्र,अब्दुल, ओमकार शर्मा,मुमताज सिद्दकी,सम्पूर्णानंद पाण्डेय आदि पत्रकार मौजूद रहे |
पत्रकार एकता संघ ने मनीष कश्यप की रिहाई हेतु बिहार राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश