साफ संदेश कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में सोमवार को जटहा थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार मय टीम के द्वारा आस्था इण्टर मिडिएट कालेज के पास से कुतुबुद्दीन अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी सोहरौना थाना कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1.8 किग्रा अवैध गांजा जिसका अनुमानित कीमत लगभग 28,000/- रु० है को थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार, उ०नि० उमेश कुमार यादव, का० विनय यादव और का० लालबाबू आदि के द्वारा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 46/2023 धारा 8/20 N.D.P.S. ACT में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध जनपद कुशीनगर के थाना को० पडरौना एवं थाना थावे जनपद गोपालगंज बिहार राज्य में कई मुकदमें पंजीकृत है।





More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश