Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, झूमे श्रद्धालु

Spread the love

रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्र

संत कबीर नगर | धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चपरापूर्वी में ग्राम प्रधान के घर नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं व युवतियां कलश लेकर ग्राम चपरापूर्वी से परम पावनी मां सरयू नदी राम बाग घाट पर जल भरने निकली | धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चपरापूर्वी में ग्राम प्रधान के घर नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं व युवतियां कलश लेकर ग्राम पंचायत चपरापूर्वी ग्राम प्रधान के घर से छिटकहवा, धुसौवा, पटौवा, लोनियाने, खालेपुरवा, मदरहा होते हुए परम पावनी मां सरयू नदी के राम बाग घाट पर जल भरने निकली। वहां से जल लेकर आने के बाद कलश को यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं तो आगे गाजे-बाजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते युवा थिरक रहे थे। यात्रा जब सरयू नदी के राम बाग घाट पर पहुंची तो यज्ञाध्यक्ष आचार्य अमरनाथ रामायणी व यज्ञ संचालक पंडित उमेश दत्त मिश्र शास्त्री व पवन पाण्डेय उर्फ धरणीधर पाण्डेय शास्त्री ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जल भरवाया। मुख्य यजमान रामहरख यादव व चपरापूर्वी के ग्राम प्रधान सर्वेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीराम यादव, मुन्नीलाल यादव, रामसकल यादव, रविकान्त यादव, शशिकान्त यादव, विनोद कुमार यादव, राजू यादव, राहुल यादव, रितेश यादव, समर प्रताप यादव, अमर प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ प्रारंभ हैसर बाजार विकास खंड के चपरापूर्वी गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में महिलाएं गाजे-बाजे, हाथी व घोड़ों के साथ शामिल हुईं। यज्ञ स्थल चपरापूर्वी ग्राम प्रधान के घर से छिटकहवा, धुसौवा, पटौवा, लोनियाने, खालेपुरवा, मदरहा होते हुए परम पावनी मां सरयू नदी के राम बाग घाट पर पहुंचा । जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। उसके बाद यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। रास्ते में हर-हर जयकारों व नारों से श्रद्धालुओं ने वातावरण को गुंजायमान रखा।

कथावाचक अमरनाथ रामायणी ने कहा कि नौ दिन तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन प्रवचन का आयोजन होगा। यात्रा में वीरेंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य बालमपुर रेखा यादव, शिवनाथ, बलराम, मुन्नीलाल, सुरेंद्र यादव, संदीप, प्रमोद, ओम प्रकाश यादव, फूलचंद, रुदल यादव मास्टर, रवि कांत, राम दरस व राम जगन आदि मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon