ग्राम सभा अमरडोभा में जालसाजी करके बंजर की जमीन को हड़पने का लगाया आरोप
साफ संदेश ,संतकबीरनगर । ग्राम सभा की भूमि पर फर्जी तरीके से कब्जा करने का ग्राम प्रधान ने सिद्धार्थनगर जनपद के एक व्यक्ति पर लगाया आरोप, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।
मेहदावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड बेलहर कला के ग्राम सभा अमरडोभा में जालसाजी करके बंजर की जमीन को हड़पने का आरोप ग्राम प्रधान महेश लोधी ने सिद्धार्थनगर जनपद के असनार निवासी बेचन पर लगाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि बेचन ने फर्जी तरीके से एसडीएम मेहदावल से पैमाइश रिपोर्ट लगवा कर ग्राम सभा की जमीन को कब्जा करना चाह रहे हैं, जबकि उक्त जमीन को एसडीएम मेहदावल ने मुआयना करके पैमाइश की बात कही थी, लेकिन आज तक मौके पर रकबा नंबर 356 की पैमाइश ही नहीं हुई तो कैसे पैमाइश की रिपोर्ट तैयार कर ली गई। ग्राम प्रधान ने प्रभारी जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए यह भी बताया कि रकबा नंबर 356 की पैमाइश कराकर व चौहद्दी स्पष्ट कर बंजर की जमीन निकलवाई जाए, जिससे ग्राम सभा में विकास कार्य कराया जा सके। प्रभारी जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मेहदावल को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर निर्माण को रुकवाया जाए।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश