संतकबीरनगर ( सांथा ) । विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत सुकारौली मे भ्रष्टाचार का बोलबाला होता दिखाई दे रहा है । ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक के मिलीभगत से मनरेगा योजना मे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि मनरेगा योजना के तहत पोखरे की खुदाई एवं जीर्णोद्वार के कार्य मे 86 मनरेगा मजदूर की जगह पर सचिंव के जांच मे मात्र 6 मजदूर काम करते पाये गये । ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक के विरुद्ध बतौर षडयंत्र कार्यवाई खण्ड विकास अधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र मे सचिव प्रेम चन्द यादव व टी ए सुनील चौधरी द्वारा लिखा गया है कि ग्राम पंचायत सुकरौली मे मनरेगा के तहत ” पश्चिम पोखरे की खुदाई एवं जीर्णोद्धार कार्य ” के लिए 28.01.2022 से 12.2.2023 तक के लिए को 86 मनरेगा मजदूरो का मस्टरोल जारी किया गया था । लेकिन मौके पर जब जांच किया गया तो मौके पर मात्र 6 मजदूरो द्वारा कार्य होता पाया गया । यही नही जांच मे पूर्व मे कराये गये कार्य का किसी दिन का हाजिरी लगा भी नही पाया गया ।
।। भ्रष्टाचार ।। सचिव के जांच मे नही मिले मनरेगा मजदूर



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश