बहराइच।प्रदेश व जनपद कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर(मिहिपुरवा) परिसर में सैकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने एकजुटता के साथ सामूहिक रूप से अवकाश लेकर स्वास्थ्य कार्यो से विरत रहकर परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी मोतीपुर(मिहिपुरवा) को ज्ञापन सौंपा व प्रदर्शन किया ज्ञापन में स्वास्थ्य कर्मियों की प्रमुख मांगे नियमितीकरण समायोजन सृजित पदों का विभाग में सृजन वेतन पाल्सी व वेतन विसंगति सातवां वेतन आयोग का लाभ जॉब सिक्योरिटी रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण आउट सोर्स नीत बीमा पालिसी एएनम को पेट परीक्षा से मुक्ति आशाओं का नियमित मानदेय प्रदर्शन में डॉ संदीप डॉ उपेंद्र BPM राधेश्याम BCPM अजय यादव BAM विनय प्रकाश वर्मा ANM प्रमिला रेनू प्रिया जैसवार अनीता पूनम सद्दाम हुसैन अम्बुज कंचन सुरेंद्र कुमार सुरेंद्र गुज्जर सहित सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति